Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथ्वी के बारे में जाने। Know Your Earth

Earth full hd image download

पृथ्वी के बारे मैं कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

सौरमंडल में पृथ्वी का स्थान:


पृथ्वी बुध और शुक्र के बाद सुर्य का तीसरा करीबी ग्रह है।
अब तक की जानकारी के अनुसार ब्रह्मांड में  पृथ्वी एकलौता ग्रह है जहाँ पर जीवन है। सुर्य से पृथ्वी की औसत दुरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है। इस दूरी को खगोलीय इकाई कहते हैं।‌
इसकी सतह का 71% भाग जल से तथा 29% भाग भूमि से ढका हुआ है।  इसे नीला ग्रह भी कहते है॑।
इसकी सतह विभिन्न प्लेटों से बनी हुए है। इस पर पानी तीनो अवस्थाओं ( ठोस, तरल और वास्प )में पाया जाता है। इसके दोनों ध्रुवों पर बर्फ की एक मोटी परत है।

पृथ्वी का निर्माण की प्रक्रिया 4.6 बिलियन वर्ष पूर्व हुई थी। तब से लेकर आज तक पृथ्वी और उसके वायुमंडल में लगातार परिवर्तन हो रहा है। ‌
तकरीबन 5.4 बिलियन वर्ष बाद सूर्य की समाप्ति  का पूर्वानुमान है। 

इसका व्यास (Diameter) 12756 km है तथा इसके ध्रुर्विए व्यास (Equatorial Diameter) 12743 km है।

पृथ्वी की भौतिक विशेषताएँ:

 

मध्य त्रिज्या ( Center Radius)

6371.0 किमी

विषुवतीय त्रिज्या (Radius on Equator)

6378.1किमी

ध्रुवीय त्रिज्या (Polar Radius)

6356.8 किमी

परिधि (Circumference)

40075.017 किमी (विषुवतीय) 

पृथ्वी क्षेत्रफल (Surface Area)                      

510072000  वर्ग किमी

भूमि क्षेत्रफल (Land Area)                          

148940000   वर्ग किमी (29.2%)

जल क्षेत्रफल  ( Water Area)                       

361132000 वर्ग किमी (70.8%)

द्रव्यमान ( Mass)                                       

5.97237×10²⁴ kg किग्रा

गुरुत्वाकर्षण (Gravity)                                  

9.807 मी॰/वर्ग सै॰(1 g)

पलायन वेग  (Escape Velocity)                     

11.186 किमी/सै॰

घूर्णन काल  (Rotational Time)                      

(23 घण्टे 56 मिनट4.100 सैकण्ड)

विषुवतीय घूर्णन वेग ( Rotational Velocity)      

1674.4 किमी/घंटा (465.1 मी/से)

अक्षीय नमन ( Angle of Inclination)             

23 डिग्री 26 मिनट 21.4119 सै॰ 

पृथ्वी के  घूर्णन और परिक्रमण Earth Rotation & Revolution



1.  सुर्य से पृथ्वी की औसत दुरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है।

2. घूर्णन (Rotation) को दैनिक गति भी कहते हैं जबकि परिक्रमण (Revolution) को वार्षिक गति कहते हैं।
3.  पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर घूमती रहती है जिसे पृथ्वी की दैनिक गति कहते हैं।

4.  एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी 23 घंटे, 56 मिनट और 4.09 सेकेंड का समय लेती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की और 1,674.4 किमी/घंटा  की रफ़्तार से घूमती है।  इस प्रकार पृथ्वी के साथ साथ उस पर रहने वाले सभी पदार्थ ( इंसान और जानवर सहित सभी वस्तु ) 1,674.4 किमी/घंटा  की रफ़्तार से घूमती रहती है।  आज कोई भी पैसेंजर हवाई जहाज इतनी गति से नहीं उड़ती है. 

5.  पृथ्वी की दैनिक गति की वजह से ही दिन और रात होते हैं।

6.  पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमने के साथ-साथ सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है जिसे वार्षिक गति कहते हैं।

7.  पृथ्वी सूर्य के  एक चक्कर लगाने में 365 दिन 6 घंटे 48 मिनट और 45.51 सेकेंड में पूरा करती है। पृथ्वी सूर्य के चारो और  107200 किमी/घण्टा ( 29.78 किमी/सै॰की रफ़्तार से चक्कर    लगाती है।  आप इस दुरी का  ( Orbital Distance 940 million km) अंदाजा इसी बात से लगा सकते है की इस दुरी को पर करने में 365 दिन 6 घंटे 48 मिनट और 45.51 लगते है और वो भी 107200 किमी/घण्टा की रफ़्तार से.

हम सभी आजीवन  इसी रफ़्तार पृथ्वी के साथ साथ सूर्य का चक्कर लगा रहे होते है। 

मानव इस गति के वायुयान की परिकल्पना भी नहीं कर सकते।

8. सुर्य से पृथ्वी की औसत दुरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है।

9.  पृथ्वी की वार्षिक गति की वजह से मौसम बदलते हैं।

10.  पृथ्वी की धुरी उसकी कक्षा से 66.5 डिग्री तक झुकी होती है।
 

पृथ्वी के वायुमंडल संगठन Earth Atmosphere

नाइट्रोजन

78.09%

ऑक्सीजन  

20.95%

आर्गन  

0.93%

कार्बन डाईऑक्साइड            

0.03%

नियॉन 

0.0018%

हाइड्रोजन 

0.001%

हीलियम 

0.000524%

क्रिप्टन 

0.0001%

ज़ेनान 

0.000008%

ओजोन

0.000001

मीथेन 

अल्प मात्रा

इतनी जटिल है हमारी पृथ्वी   है ये रोचक तथ्य।

हम सभी पृथ्वी पर रहते हुए 1,674.4 किमी/घंटा (Mach 1.366, आवाज की रफ़्तार से  1.366 गुना  तेज )  तेजी  से घूर्णन कर रहे हैं और 107200 किमी/घण्टा  ( आवाज  की रफ़्तार से  87.507, Mach 87.507   गुना  तेज रफ़्तार से सूर्य की परिकर्मा कर रहे है

--:--






Post a Comment

0 Comments