Ticker

6/recent/ticker-posts

फिट रहने के आसान तरीके | फिट कैसे रहें?

Fitness tips

फिट रहने के आसान तरीके | Fitness Tips

जीवन में तंदुरुस्त रहने के लिए बहुत से तरीके अपनाने पड़ते हैं। आधुनिक जीवन में कार्यशैली बदल जाने के कारण हम इसके बारे में बहुत कम सोच पाते हैं। ‌ खानपान के तरीकों के साथ साथ कुछ हल्के व्यायाम और दैनिक जीवन में बदलाव करके हम अपने गोल को पा सकते हैं।‌ 

इन आसान तरीकों को अपनाकर हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं:


सुबह जल्दी उठना चाहिए

फिट रहने के लिए सुबह उठना सबसे ज्यादा जरूरी है। दिन की शुरुआत का सबसे पहला नियम है जल्दी उठना। ऑफिस जाने से पहले समय निकालकर आप मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। सुबह जल्दी उठने से शरीर में उर्जा का विकास और दिन खुशनुमा बना रहता है। ‌पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं। 

सुबह की शुद्ध और ताजी हवा हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। सुबह की हल्की धूप हमारे तवचा को बिना नुकसान पहुंचाए हुए शरीर में विटामिन डी भी देता है। विटामिन डी हमारी त्वचा हड्डियों और बालों के लिए महत्वपूर्ण घटक है।

एक्सरसाइज जरूरी है

सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू पानी पिए और एक्सरसाइज करें। ‌एक्सरसाइज के रूप में आप मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकते हैं। अगर आप जिम नहीं जाना चाहते हैं तो हल्के व्यायाम अपने घर में या पार्क में भी कर सकते हैं। 

व्यायाम करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है तथा वजन कम होता है। शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी कम होती है और स्टेमिना का विकास होता है।

अगर किसी कारण बस मॉर्निंग में एक्सरसाइज नहीं कर पाते  हैं तो दिन में खाली समय का उपयोग कर सकते हैं।

लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। कम दूरी की यात्रा करने के लिए पैदल भी जा सकते हैं या साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

संभव हो सके तो कार को ऑफिस से थोड़ा दूर पार्क करें और वाकिंग करके आफिस तक जाए।

ऑफिस में वर्किंग डेस्क पर ज्यादा देर तक नहीं बैठना चाहिए। हर एक से 2 घंटे के अंदर थोड़ी देर के लिए टहलना करना चाहिए। इससे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और आप अच्छी तरह से काम कर पाएंगे।


मेडिटेशन करें (ध्यान लगाना)

अपने शरीर को मानसिक रूप से विकलांग रखने के लिए ध्यान लगाएं (मेडिटेशन करें)। कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करते रहने से आंखों के ऊपर ज्यादा जोर पड़ता है और हम तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। ‌ बीच-बीच में काम छोड़कर आंखों को आराम देना जरूरी है। मेडिटेशन करने का सबसे आसान तरीका है शांत बैठ कर अपनी आंखों को बंद करें। थोड़ी देर तक गहरी सांस लें और आंखों को बंद रखें। ‌ पूरा ध्यान सांसो की ओर होना चाहिए, धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें। शुरू शुरू में थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन धीरे-धीरे आपको अच्छा लगेगा। 

रोज के 15 से 20 मिनट मेडिटेशन करके आप तनाव से दूर रह सकते हैं।

संतुलित आहार ले

फिट रहने के लिए संतुलित भोजन लेना बहुत जरूरी है। ‌ आपके भोजन में पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, विटामिंस और मिनरल्स का संतुलित होना जरूरी है। काम के हिसाब से शरीर को कैलोरी की जरूरत होती है। अपने दैनिक जीवन में कार्यशैली के हिसाब से कैलोरी का चुनाव करें और मोटापे से बचें।

हमारे भोजन के पोषक तत्वों की मात्रा में 40% कार्बोहाइड्रेट 30% और 30% प्रोटीन का होना जरूरी है। भोजन में सीजनल फ्रूट्स और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। 

जंक फूड का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ज्यादा तैलीय पदार्थ नहीं खाना चाहिए और पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए।

इस तरह आप आप संतुलित आहार और भोजन के तरीकों में सुधार कर तंदुरुस्त रह सकते हैं।

अच्छी और गहरी नींद ले

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। ‌ गहरी नींद में सोने से शरीर अपने लिए जरूरी ऊर्जा जमा करता है और हमारी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। ‌

फिट रहने के लिए कम से कम 8 घंटा सोना जरूरी है।


निष्कर्ष

जिंदगी में आगे बढ़ते रहने के लिए फिट रहना जरूरी है। ‌ फिट रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में साधारण बदलाव करने की जरूरत है। संतुलित आहार, एक्सरसाइज, मेडिटेशन और कम से कम 8 घंटा सोना जरूरी है। धूम्रपान और किसी तरह के घातक नशा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मस्त रहें आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें



Post a Comment

0 Comments