Ticker

6/recent/ticker-posts

ओवैसी और मायावती को भारत रत्न दे देना चाहिए- संजय राउत

Sanjay Raut


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही है। पंजाब में आप ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली को शिकस्त देते हुए जबरदस्त जीत हासिल की है।


संजय राउत ने क्या कहा

चुनाव में हार जीत पर समाचार एजेंसी के सवालों का जवाब देते हुए शिवसेना सांसद ने कहा:

"बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की क्योंकि यूपी उनका राज्य था, फिर भी अखिलेश यादव की सीटें 3 गुना बढ़ गई हैं, 42 से 125 से ज्यादा हो गई हैं।"

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि "मायावती और ओवैसी ने बीजेपी की जीत में योगदान दिया है, इसलिए उन्हें पद्म विभूषण, भारत रत्न दिया जाना चाहिए।"

श्री राउत ने आगे कहा : बीजेपी 4 राज्यों में जीती है, हमें परेशान होने की कोई बात नहीं है, हम आपकी खुशी का हिस्सा हैं।"

फिर उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तराखंड के सीएम क्यों हारे? गोवा में दो उपमुख्यमंत्री हारे, सबसे अधिक चिंता का विषय पंजाब है जहां भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी को पंजाब में पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा: पीएम, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, सभी ने पंजाब में जबरदस्त प्रचार किया, फिर आप पंजाब में क्यों हारे?".

उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए आगे कहा: "यूपी, उत्तराखंड, गोवा पहले से आपका था, जो ठीक है। लेकिन, आपने यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की तुलना में पंजाब में अधिक खोया है।"


इसमें कोई संदेह नहीं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का जनाधार कम हुआ है, 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को लगभग 49.98% वोट मिले थे जो इस चुनाव में घटकर 41.3% रह गया है। कांग्रेस को नए समीकरण की जरूरत है, पार्टी में फेरबदल के साथ आगे बढ़ने की पॉलिसी बनाने की जरूरत है।


यह भी पढ़ें:

बीजेपी को चाहिए कि ओवैसी और मायावती को पद्म विभूषण, भारत रत्न दे- संजय राउत

विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, 2024 में जीतने के लिए कांग्रेस में बदलाव जरूरी

तीसरा मोर्चा: कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा क्या बन‌ पाएगा?‌ क्या है भविष्य की राजनीतिक समीकरण?

इस देश को नए एजेंडे, नए विजन के साथ चलाने की जरूरत। हम दोनों (केसीआर और उद्धव) भाई हैं: तेलंगाना मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव

पेगासस जासूसी कांड में घिरे मोदी

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: भाजपा और विपक्षी पार्टियों के लिए करो या मरो की स्थिति

2022 चुनाव की घोषणा: 7 चरणों में होंगे चुनाव

राहुल गांधी किस धर्म से है? Religion of Rahul Gandhi


यूट्यूब पर वीडियो देखें










Post a Comment

0 Comments