Ticker

6/recent/ticker-posts

मक्के की रोटी और सरसों का साग | Sarson ka Saag aur Makki ki Roti recipe in Hindi

सरसों का साग और मक्की की रोटी sarson ka sag aur makke ki Roti

सरसों का साग और मक्की की रोटी बनाने की विधि | Sarson ka Saag and Makki ki Roti


पंजाबी में कहते हैं सरसों द साग और मक्के दी रोटी, पंजाब और हरियाणा का यह फेवरेट व्यंजन धीरे धीरे पूरे उत्तर भारत में मशहूर है। भारत के अन्य राज्यों में भी इसे पसंद किया जाता है। सरसों का साग और मक्के की रोटी एक साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

सर्दियों में मिलने वाले सरसों की पत्तियों में बहुत सारे विटामिन और गुणकारी तत्वों से पाएं जाते हैं। इनमें कैल्शियम, विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर भारी मात्रा में पाए जाते हैं। मक्की के आटा में भी पौष्टिक तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते है। मक्के की रोटी और सरसों के साग दोनों सर्दियों में भोजन का एक हेल्थी ऑप्शन है।

आज हम यहां मक्के की रोटी और सरसों के साग की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। बताए गए तरीकों को अपनाकर आप भी स्वादिष्ट सरसों का साग और मक्के की रोटी बना सकते हैं।


सरसों के साग के लिए सामग्री Ingredients

एक किलो सरसों का साग

आधा किलो पालक साग

250 ग्राम बथुआ साग

250 ग्राम मेथी के पत्ते

3 टमाटर

1 चम्मच बारीक कटा लहसुन

1 चम्मच बारीक कटा अदरक

4 हरी मिर्च

दो कप प्याज बारीक कटा हुआ

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच जीरा

2 बड़ा चम्मच मक्के का आटा

4 चम्मच धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ

स्वादानुसार नमक

मक्खन या घी अपनी पसंद से


मक्के की रोटी के लिए सामग्री:

4 से 5 कप मक्के का आटा

एक गिलास गुनगुना पानी

स्वादानुसार नमक

आवश्यकतानुसार घी या मक्खन


सरसों का साग बनाने की वि​धि:

सबसे पहले सरसों, पालक, बथुआ और मेथी के पत्तों को अच्छी तरह से चुनकर साफ कर ले। फिर इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर एक प्रेशर कुकर में 3 से 4 सिटी आने तक उबाल लें।

पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि साग अपने आप पानी छोड़ेगा। अगर पानी डालना चाहते हैं तो दो चम्मच से ज्यादा ना डालें।

पकने के बाद कुकर का प्रेशर निकलने तथा साग को थोड़ा ठंढा होने तक अंदर ही रहने दें। ठंढा होने के बाद कुकर का ढक्कन खोल साग को एक मैशर की मदद से मैश कर लें। आप चाहे तो इसे मिक्सर में भी दरदरा ग्राइंड कर सकते हैं।

अब एक बड़े पैन में 2-3 छोटे चम्मच सरसों तेल या घी गर्म करें। फिर इसमें जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई प्याज डालकर धीमी आंच पर मसाले को भूनें।

अब इसमें टमाटर, अदरक, 2 चम्मच मक्के का आटा और मिर्ची की पयूरी डालें और मसाले को तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।

जब मसाले भूनकर तैयार हो जाए तो इसमें पके हुए साग, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें। अगर ज्यादा गाढा हो तो अपने हिसाब से पानी डालें, जितना आपको चाहिए।

अब इसमें धनिया पत्ता डालें।

फिर 10-12 मिनट तक इसे ढककर मीडियम फ्लेम पर पकाएं और पकाने के दौरान इसे चलाते रहें, ध्यान रखें कि साग जले नहीं।

10-12 मिनट होने के बाद गैस बंद करे, स्वादिष्टा और हेल्दी सरसों का साग बनकर तैयार है।


मक्के की रोटी बनाने की विधि:

4 से 5 कप मक्के के आटे में पानी डालकर लगातार मसलते हुए सॉफ्ट गूथ लें।

इस दौरान मक्के की रोटी बनाने के लिए गैस पर तवा गर्म करने के लिए चढ़ा दें।

अब गुथे हुए आटे की एक बड़ी लोई लें। फिर हाथ को थोड़ा पानी से गिला कर और मक्के के आटे की लोई धीरे धीरे दबाते हुए गोल रोटी का आकार दे।

अब दोनों हाथों की हथेलियों से धीरे धीरे दबा-दबाकर मोटी रोटी तैयार कर लें। मक्के की रोटी थोड़ा बहुत ही अच्छी लगती है।

अब धीरे से तवे पर रोटी को सेंकने के लिए रख दें।

जब रोटी एक तरफ सिंक जाए तो उसे सावधानी से एक छोलनी की सहायता से पलट दें।

रोटी को धीरे-धीरे दबाकर दोनों तरफ से पका लें, दोनों तरफ से सीखने के बाद आप इसे सीधे गैस पर भी किनारों से सेंक सकते हैं।

अब इसी तरह से बचे हुए आटे से सारी रोटियां बना ले।

इन तैयार रोटी में दीया मक्खन लगाकर सर्व करें, सरसों की साग की कटोरी में ऊपर से मक्खन डालना ना भूले, मक्खन साग को और स्वादिष्ट बनाता है, साथ में हरी मिर्ची भी सर्व करें।

स्वादिष्ट सरसों के साग और मक्के की रोटी का आनंद लीजिए, खुद खाइए और दूसरों को खिलाइए।


यूट्यूब पर वीडियो देखें:





Also Read:
























Post a Comment

0 Comments